ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला कॉलेज की छात्राओं को दिया दृढ़ निश्चयी व संघर्षमय होने का संदेश

छात्राओं को दृढ़ निश्चयी व संघर्षमय बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं को प्रेरणादायी फिल्म ‘12वीं फेल’ दिखाई गई। यह आयोजन अर्थशास्त्र विभाग, बॉटनी विभाग व शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

महाविद्यालय की छात्राओं के लिए बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में फिल्म के माध्यम से बताया गया कि यह फिल्म आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के संघर्षमय जीवन पर आधारित है, जो बार-बार असफल होने पर भी निराश नहीं होते और अंत में अपनी मेहनत और दृढ़ निश्चय से सफलता हासिल करते हैं।

इस फिल्म के माध्यम से छात्राओं को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि यदि व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली समस्याओं को महत्व न देकर अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अग्रसर रहता है, तो उसे सफलता अवश्य मिलती है। बार-बार असफल होने पर भी हमें एक नए सिरे से प्रयास अवश्य करना चाहिए। छात्राओं ने फिल्म से मूल्यवान सीख ली और अपने जीवन को इसी दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. एलिजा कुंडू, बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी, अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्ष मंजू लता और अर्थशास्त्र प्राध्यापिका विमला देवी सहित अन्य छात्राएं भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *