• December 29, 2025

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. इंद्रमणी बडोनी को किया नमन

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. इंद्रमणी बडोनी को किया नमन

उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणी बडोनी की जयंती के अवसर पर रविवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की राज्य के प्रति सोच व दृष्टि स्पष्ट थी। वह राज्य को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे।

गोगी ने कहा कि राज्य के समग्र विकास में हम सबको सहयोगी बनना होगा। स्वर्गीय बडोनी की जयंती का अवसर हमें उत्तराखंड को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की प्रेरणा देता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत ने कहा कि टिहरी गढ़वाल के अखोड़ी गांव में जन्मे बडोनी जमीन से जुड़े राजनेता थे। उत्तराखंड आंदोलन को आकार और दिशा देने में उनकी केंद्रीय भूमिका रही। रावत ने कहा कि 1979 से ही वे पृथक राज्य के आंदोलन में सक्रिय रहे और 1994 में उन्होंने ऐतिहासिक अनशन भी किया था। जनांदोलन को सफल नेतृत्व देने के कारण ही वाशिंगटन पोस्ट ने उन्हें ‘पर्वतीय गांधी’ की संज्ञा दी थी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *