ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए आस्था पथ पर अवैध निर्माण की बाढ़

तीर्थ नगरी के त्रिवेणी घाट को पशु लोक बैराज से जोड़ने वाले करीब चार किलोमीटर लंबे आस्था पथ पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेशों की अवहेलना हो रही है। बड़ी संख्या में यहां पर सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण हो रहे हैं। सिंचाई विभाग, एमडीडीए और स्थानीय प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हैं।

आस्था पथ के किनारे हरिद्वार मार्ग से लेकर वीरभद्र मार्ग तक बड़ी संख्या में व्यावसायिक भवन बने हैं। जिम होटल की संख्या ज्यादा है। निजी आवास की भी संख्या यहां काम नहीं है। यह पूरा क्षेत्र गंगा तट से 100 मीटर की परिधि में आता है। बाढ़ सुरक्षा की दृष्टि से यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है। बड़ा सवाल यह है कि गंगा तट की 100 मीटर की परिधि में स्थित इन भवन और प्रतिष्ठान स्वामियों को सिंचाई विभाग और एमडीडीए की ओर से कैसे अनुमति जारी कर दी गई।

सिंचाई विभाग देहरादून के अधिशासी अभियंता दिनेश प्रसाद उनियाल ने बताया कि आस्था पथ के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की है। सिचाई विभाग की भूमि पर यदि कोई अवैध निर्माण या अतिक्रमण होता है तो इस पर विभाग संज्ञान लेगा। संबंधित मामले में अधीनस्थ अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *