ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा पार्षदों के खिलाफ कर्मचारियों ने नगर निगम में ताला लगाया

भाजपा पार्षदों के विरोध में नगर निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इसके बाद हड़ताल करके आंदोलन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने पार्षदों के माफी नहीं मांगने तक आंदोलन करने की घोषणा की।

भाजपा पार्षद संजय सैनी और उनके भाई का शुक्रवार को नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर कर्मचारियों से विवाद हुआ। दोनों पक्षों में कार्यालय में ही गाली-गलौज, धक्का-मुक्की हुई थी। भाजपा पार्षद ने कर्मचारियों पर पैसे लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का आरोप लगाया था, तो कर्मचारियों ने भी पार्षद पर अभद्रता और झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया। अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने उस समय दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद कर्मचारियों ने काम ठप करते हुए शनिवार से कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। शनिवार को नगर निगम कर्मचारी संघ, नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ, जल-मल कर्मचारी संघ ने पार्षदों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी करके धरना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने सफाई का कार्य ठप कर दिया। कर्मचारियों ने पार्षदों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पार्षद अपने भाई के साथ नगर निगम में पिस्टल लगाकर आते हैं और कर्मचारियों को धमकाते हैं। वे गलत काम करने के लिए दबाव बनाते हैं। पार्षदों का गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्षदों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जब तक पार्षद जनता के सामने आकर माफी नहीं मांगेंगे, तब तक तालाबंदी जारी रखेंगे। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी संघ के विनेश मनोठिया, सुरेश कुमार, मनीष पारचा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *