ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीती ब्लू टीम और डीएसए यलो ने जीते क्रिकेट मुकाबले

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में डीएसए ब्लू ने डीएसए व्हाइट को चार विकेट से हराया, वहीं दूसरे मैच में डीएसए यलो ने डीएसए ब्लैक को तीन विकेट से पराजित किया।

पहले मैच में डीएसए व्हाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 40 ओवर में चार विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसमें साध्य ने नाबाद 43 व अंश ने 41 रन बनाए। ब्लू टीम के लिए देव आर्य ने दो व यथार्थ और आदर्श ने एक-एक विकेट लिया। 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लू टीम ने 31.5 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम के लिए इमरान ने 69 व आदित्य ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। डीएसए व्हाइट के लिए यश ने तीन व आर्यन ने दो विकेट लिए।

दूसरे मैच में डीएसए ब्लैक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर टीम 122 रन ही बना सकी। इसमें तुषार नेगी ने 49 व नक्श ने 17 रन का योगदान किया। गेंदबाजी में डीएसए यलो के लिए विकास ने चार विकेट लिए। 123 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसए यलो की टीम ने 30.1 ओवर में सात विकेट खोकर मैच जीत लिया। यलो टीम के लिए अर्शी ने 35 व मोहम्मद कैफ ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएसए ब्लैक की तरफ से मोहम्मद अरीब और वंश ने तीन- तीन विकेट लिए।

अंपायर की भूमिका में जेपी सिंह, निश्चल चहल, निखिल और हितेश रहे। स्कोरिंग ऋतिक गौतम व जोगिंदर ने की। इस मौके पर पूर्व रणजी खिलाड़ी व यूपीसीए के निदेशक विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, प्रदीप टंडन, वैभव त्रिवेदी, मोहम्मद हसीन, प्रेम वर्धन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *