ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर में महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करेंगे भाजपा अध्यक्ष चौधरी

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार को कानपुर पहुंचेंगे। यहां वह कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की अति महत्वपूर्ण बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के साथ संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने दी।

उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे और बैठक में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *