ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाताओं ने दो दिन में 2652 डाक मत डाले

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव- 2023 में आवश्यक सेवाओं से जुडे मतदाताओं द्वारा पोस्टल वोटिंग सेंटर में दो दिन में कुल 2652 मत डाले गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आवश्यक सेवाओं के लिए निर्वाचन आयोग से जारी आदेशों के मुताबिक मेडिकल सेक्टर में डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस कर्मचारी, ऊर्जा विभाग में इलेक्ट्रिशियन, लाइन मैन, पीएचईडी में पम्प ऑपरेटर, टर्नर, राजस्थान की दुग्ध समितियों में काम करने वाले कर्मचारी, रोडवेज में ड्राइवर-कंडक्टर और निर्वाचन आयोग से अधिकृत मीडिया कर्मचारियों को इस साल से पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) के जरिए वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। गुप्ता ने बताया कि आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में पहली बार पत्रकारों को शामिल किया गया है।

आवश्यक सेवाओं के मतदाताओं के लिए लिए डाक मतपत्र से मतदान करने हेतु पोस्ट्ल वोटिंग सेंटर स्थापित किये गए हैं। इन केंद्रों पर 21 नवंबर तक मतदान किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *