• December 28, 2025

पुणे में नवले ब्रिज के पास मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर मराठा समाज का टायर जलाकर आंदोलन

 पुणे में नवले ब्रिज के पास मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर मराठा समाज का टायर जलाकर आंदोलन

पुणे जिले में नवले ब्रिज के पास मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर मराठा समाज ने आंदोलन के दौरान टायर जला दिए, जिससे पूरा हाईवे जाम हो गया है। हाईवे पर 8 से 9 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। इससे मुंबई -बेंगलुरु हाईवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मराठा आरक्षण के लिए मनोज जारांगे पाटिल पिछले आठ दिनों से जालना के अंतवाली सराटी गांव में भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनके समर्थन में मराठा समाज सूबे के कई जिलों में आंदोलन कर रहा है। इसी कड़ी में आज मराठा समाज ने पुणे में नवले ब्रिज के पास जमा होकर मनोज जारांगे के समर्थन में आंदोलन शुरू किया। आंदोलन कारियों ने हाईवे पर टायर जला दिया, जिससे हाईवे पर दोनों पर यातायात बाधित हो गया है। पुलिस मौके पर आंदोलन कारियों को समझाने का प्रयास कर रही है।

इसी तरह आज बुलढाणा में नागपुर-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर देउलगांव माही में मराठा समुदाय आक्रामक हो गया। यहां भी करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गयी। यहां पुलिस ने आंदोलनकारियों को समझाकर आंदोलन स्थगित करवा दिया। खबर लिखे जाने तक मराठा आरक्षण के समर्थन में कई जिलों में अब भी आंदोलन जारी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *