ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सर्वश्रेष्ठ शिक्षक राष्ट्रीय अवार्ड से योगीराज माेहित शर्मा सम्मानित

अध्यात्मक योग संस्थान एवं भारती महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोकत्सव और महर्षि दयाननंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में योगराज माेहित शर्मा को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक राष्ट्रीय अवार्ड दिया गया है।

रिववार को योगीराज मोहित शर्मा ने यह जानकारी सांझा की है। उन्होंने बताया कि योगा में तीन विश्व रिकार्ड बनाने वाले सोनीपत जिला के गांव हसनपुर निवासी योगीराज मोहित पहले युवा हैं। अभी हाल वर्तमान में डब्ल्यूएफएफ योगा इंडिया की दिल्ली राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में 26 मई को नियुक्त किया गया था। वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन 65 से अधिक में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए 50 वर्ष से अधिक का अनुभव है। योगीराज मोहित ने कहा कि बड़े भाई मोनु राठधाना है प्रसिद्ध समाज सेवी मेरे हर रिकॉर्ड बनाने में साथ रहे। नई दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हयूमन प्राइड ग्रूप की ओर से वर्ष 2023 का योगीराज मोहित को हयूमन पराईड अवार्ड दिया गया है। योगी राज मोहित ने दो बोतलों पर सर्वाधिक पुशअप लगा कर वर्ल्ड वाइड बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

मोहित ने दो बोतलों पर 30 सेकेंड में 23 पुशअप लगाए आैर यह रिकार्ड अपने नाम किया। दिल्ली में योगीराज मोहित ने वर्ल्ड वाइड बुक आफ रिकार्ड के अधिकारियों के सामने विश्व स्तर के प्रतिभागियों को टक्कर देकर इस रिकार्ड को अपने नाम किया। इससे पहले मोहित ने तीन बोतलों पर 23 सेकेंड में 23 पुशअप लगाते हुए वर्ल्ड वाइड बुक आफ रिकार्डस में अपना नाम दर्ज करवाया था। मोहित ने बताया कि उनके गुरू ने वियतनाम देश में रहते हुए उसे आनलाइन अभ्यास कराते। वहीं सुरेंद्र मल्होत्रा ने हर पल मार्गदर्शन दिया है। इससे पहले धौति क्रिया में भी विश्व रिकार्ड बना चुके हैं और अभी वह वर्तमान में गन्नौर नगरपालिका स्वच्छता सर्वेक्षण के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *