ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यमुनानगर: पिकअप चालक से लूट का मामला निकला झूठा, दो गिरफ्तार

?????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

जगाधरी की गंगानगर कॉलोनी में शनिवार को हुई दिनदहाड़े पिकअप चालक बब्बू से डेढ़ लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने पूछताछ और जांच के बाद बब्बू नामक पिकअप चालक और उसके दोस्त विपिन को गिरफ्तार कर लिया। पैसों की जरूरत के लिए ही चालक बब्बू ने लूट की झूठी कहानी बनाई थी। जिसका खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को यह घटना तब घटी जब पिकअप चालक बब्बू एक फैक्ट्री में माल छोड़कर वहां से माल की पेमेंट लेकर वापस लौट रहा था। चालक के पास लगभग डेढ़ लाख रुपये थे और जैसे ही वह गंगा नगर कॉलोनी की मस्जिद के पास पहुंचा था। तभी पीछे से आ रही एक बाइक पर तीन बदमाशों ने पिकअप गाड़ी के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया था। और एक बदमाश ने गाड़ी के शीशे पर राड से हमला कर दिया और दो बदमाश गाड़ी के अंदर घुस गए। चालक का आरोप है कि एक बदमाश ने उसके पिस्टल लगा दी और दूसरे ने उसकी बाजू पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया था। तभी बदमाश गाड़ी में पड़े लगभग डेढ़ लाख रूपये लेकर वहां से फरार हो गए थे। चालक को तुरंत सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया था। जहां पर चालक का इलाज कराया गया।

जगाधरी थाना प्रभारी नरेन्द्र राणा ने बताया कि पैसों के लिए पिकअप चालक बब्बू ने लूट की एक झूठी कहानी बनाई थी जो पूछताछ और जांच के बाद सामने आई। आरोपियों से 1 लाख 27 हजार रूपये की बरामदगी की है। फिलहाल जांच जारी है। दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *