• February 25, 2026

कृषि विवि में दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा का अनावरण आज

 कृषि विवि में दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा का अनावरण आज

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आज (रविवार को) सुबह 9:30 से कृषि शिक्षा मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल तथा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल होंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में स्व. दत्तोपंत की प्रतिमा का अनावरण भी राज्यपाल द्वारा किया जाएगा।

विवि के कुलसचिव अनिल सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के उपमहानिदेशक (कृषि शिक्षा) डॉ. आरसी अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविन्द कुमार शुक्ला की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।

वहीं राज्यपाल पटेल के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 3.00 बजे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल विद्यार्थियों से संवाद एवं सांगीतिक प्रस्तुतियों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा विवि परिसर में चित्रकला, मूर्तिकला प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय और जेल प्रशासन की आपसी सहमति से विभिन्न विषयों में सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने की घोषणा करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद विवेक नारायण शेजवलकर होंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *