October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार के युवक की चुनार में ट्रेन से कटकर मौत

चुनार कोतवाली अंतर्गत समुदवां धौहां गांव के पास शनिवार को किसी ट्रेन की चपेट में आने से बिहार के एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ससुर राजाराम की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, बिहार के रोहतास निवासी उमेश पुत्र भगवान दास पिछले दो माह से अपने ससुराल चुनार के समुदवां गांव में रह रहा था। दरअसल, उमेश की पत्नी ससुराल से मायके समुदवां आई थी। इसके बाद वह भी करीब दो माह पूर्व समुदवां आ गया था। शुक्रवार देर रात वह अकेले वापस बिहार जाने की बात कहकर निकला था। उमेश के परिजन की मानें तो घटना का कारण पति-पत्नी का विवाद है।

घटना की सूचना देर से दिए जाने पर उमेश के ससुराल वालों से नाराजगी भी जाहिर की। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि चकगंभीरा क्षेत्र में समुदवा धौहां के पास ट्रेन से कटकर उमेश नामक युवक की मौत हुई है, जो अपने ससुराल में रहता था। मृतक के ससुर की तहरीर पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.