ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लखनऊ जीपीओ में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ के पोस्टमास्टर जनरल, मुख्यालय (जीपीओ) में 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ परिक्षेत्र विवेक कुमार दक्ष एवं डाक निदेशक सेवाएं आनंद कुमार सिंह ने किया। राष्ट्रगान की धुनों के बीच देश प्रेम संबंधी नारे लगाये गए। इस मौके पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में यह स्वतंत्रता दिवस विशेष रहा। पोस्टमास्टर जनरल ने लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और अपने त्याग व बलिदान से देश को आजाद कराने वाले शहीदों, देशभक्त क्रांतिकारियों और महापुरुषों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम है ‘राष्ट्र सर्वोपरी’ और यह आजादी हमें दीर्घकालीन संघर्ष और लाखों लोगों के बलिदान से मिली है। अत: हमें इस आजादी की कीमत को पहचानते हुए इसे अक्षुण्ण रखना होगा व आपसी एकता बनाए रखनी होगी।

इस मौके पर लखनऊ जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर सुशील कुमार तिवारी सहित डिप्टी चीफ़ पोस्टमास्टर राजेश कुमार, इंचार्ज (बीएनपीएल) एस.के. अवस्थी, एएसआरएम हेमलता, परिवाद निरीक्षक प्रियंका श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *