ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिजली के तार से टकराई ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन श्रमिकों की मौत व छह झुलसे

बुबवाणा के समीप श्रमिकों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर ट्रॉली बिजली का तार टकरा गया। इस हादसे तीन श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य श्रमिक झुलस गए। झुलसे श्रमिकों को वीरमगाम हॉस्पिटल ले जाया गया।

सोमवार को बुबवाणा के समीप सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर श्रमिक खेतों पर काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बुबवाणा के समीप ट्रैक्टर बिजली के तार से टकरा गया। इससे ट्रैक्टर में करंट का प्रवाह हो गया, जिससे तीन श्रमिकों की तत्काल मौत हो गई, वहीं छह अन्य श्रमिक झुलस गए। हादसा इतना भयंकर था कि करंट के कारण ट्रैक्टर के टायर भी जल गए। मरने वालों की पहचान उर्मिलाबेन (25), लाडुबेन (50) और काजूभाई (35) के नाम शामिल हैं। इसके अलावा बालीबेन, नरेशभाई, सुरमजी, सुखीबेन, रूदकाजू भाई झुलस गए हैं। घायलों को वीरमगाम हॉस्पिटल ले जाया गया है। सभी श्रमिक मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले की अलीराजपुर तहसील के रहने वाले बताए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर दसाडा के पुलिस अधिकारी वीआई खडिया, पाटडी प्रांत अधिकारी जयंत सिंह राठौड़, पाटडी तहसीलदार जीपी पटेल, उप तहसीलदार रघुभाई खांभला समेत अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गए। तीनों श्रमिक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पाटडी सरकारी अस्पताल भेजा गया है। बुबवाणा के सरपंच ने पूर्व में पीजीवीसीएल के अधिकारी को बिजली के झूलते तारों को ऊपर करने के संबंध में लिखित मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *