ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किसानों को भ्रमित कर रही है कांग्रेस

किसानों के ‘दिल्ली चलो’ प्रस्तावित मार्च पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है। सोमवार को भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर संवेदनशील और गंभीर है। मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार लगातार किसानों को सशक्त बनाने के लिए मजबूती के लिए काम कर रही है।

किसानों को हमेशा प्राथमिकता दी गई है लेकिन कांग्रेस पार्टी किसानों को गुमराह करने और देश में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस के बयानों पर नकवी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के कंधों पर बंदूक और अपने षड्यंत्र के संदूक को लेकर देश में भ्रम फैलाने का प्रयास है लेकिन वो सफल नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के संबंध में कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव डालने के लिए 13 फरवरी को 200 से अधिक किसान यूनियनों के समर्थन से ‘दिल्ली चलो’ मार्च की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *