ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेघालय में 3.5 तीव्रता का भूकंप, लोग अपने घरों से बाहर निकले

मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स जिले में रविवार को दोपहर बाद मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये।

सिस्मोलॉजी विभाग के अनुसार ईस्ट गारो हिल्स जिले में दोपहर 02 बजकर 37 मिनट 15 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और दहशत फैल गई। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स जिले में जमीन में 12 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 25.80 उत्तरी अक्षांश तथा 90.69 पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *