October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एशियाई खेलों में 107 पदक पूरे देश का सम्मान

एशियाई खेलों में 107 पदकों की ऐतिहासिक संख्या का आना खेल ही नही पूरे देश के सम्मान का विषय है। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कही।उनके साथ युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विपुल मेंदोली भी उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि कहा कि जिस तरह से एशियाई गेम में देश के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक मंच देने के लिए बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ब्लॉक और विधानसभा स्तर के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाएगा।

युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विपुल मेंदोली ने बताया कि कबड्डी बैडमिंटन क्रिकेट सहित करीब आधा दर्जन खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए कई योजनाएं चल रही हैं और जिसके तहत खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.