ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी: पुलिस में 16 PPS के ट्रांसफर, IPS अनिरुद्ध कुमार भेजे गए CBCID

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में 16 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। मेरठ में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर तैनात IPS अनिरुद्ध सिंह को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर बुलंदशहर में तैनात कमलेश बहादुर को तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों मेरठ के एसपी ग्रामीण अनिरुद्ध सिंह का घूस मांगते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कहा जा रहा है कि इसी के मद्देनजर उन्‍हें हटा दिया गया है। हालांकि, अनिरुद्ध सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ के पद पर तैनाती मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *