ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व रक्षामंत्री के बेटे भाजपा में शामिल

नई दिल्ली: देश में आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है | बता दें कि इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिलने कांग्रेस से मोहभंग कर लिया है और भाजपा का दामन थाम लिया है | उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन और केरल भाजपा के प्रमुख के सुरेंद्रन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। खास बात है कि उन्होंने बीबीसी की डॉक्युमेंट्री ‘Modi: The India Question’ पर आपत्ति के बाद हुए विवाद के बाद कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

यूपी: पुलिस में 16 PPS के ट्रांसफर, IPS अनिरुद्ध कुमार भेजे गए CBCID

गौरतलब है कि अनिल कांग्रेस दिग्गज एके एंटनी के बेटे हैं। उनके पिता कांग्रेस सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं 2014 चुनाव में हार के बाद मंथन की जिम्मेदारी इन्हें ही मिली थी और इनकी तैयार की गई रिपोर्ट को एके एंटनी रिपोर्ट कहा गया था। बीते साल कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के दौरान एके एंटनी का नाम पर भी चर्चाओं की खबरें थी।

पार्टी के सोशल मीडिया और डिजिटल संचार विभाग के राष्ट्रीय संयोजकों में से एक अनिल को लेकर कहा जाता है कि वह कभी भी मुख्यधारा की राजनीति का हिस्सा नहीं रहे। साथ ही उन्हें तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर का भी काफी करीबी माना जाता है। त्यागपत्र में भी उन्होंने मार्गदर्शन के लिए थरूर का धन्यवाद किया था।

क्या था वो Guest House कांड, जिसके बाद जुदा हुई Mayawati …

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *