ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोदी ने सामरिक दृष्टि से भारत को किया मजबूत: मुख्यमंत्री

लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अल्मोड़ा में दो चुनावी सभाएं कीं।

द्वाराहाट में शीतला पुष्कर मैदान और दन्या में इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी जनसभाओं में भाजपा सरकार के कार्यों का बखान किया। धामी ने कांग्रेस पर तीखे हमलावर भी किए। उन्होंने कहा कि जनता के बीच में वो भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा के लिए समर्थन मांगने आए हैं। उन्होंने कहा कि जनता का अजय टम्टा को दिया गया हर वोट सीधा नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विकास की नई उड़ान भर रहा है। पिछले 10 वर्षों में महिलाओं, सैनिकों, युवाओं और गरीबों के लिए काम हुआ है। सड़कों, अस्पतालों और विश्वविद्यालयों का वृहद स्तर पर निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व में नई शक्ति के रूप में उभरा है। मोदी ने सामरिक दृष्टि से भारत को मजबूत करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मोदी ने देश के हर गरीब और पिछड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अनेक योजनाएं लागू की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दशकों बाद वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा किया गया है। सैनिकों को अच्छे वस्त्र और शस्त्र देने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार शहीदों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस के राज में हर दिन घोटाला होता था और लोग कहने लगे थे कि ”सरकार में घोटाला नहीं चल रहा है बल्कि घोटाले में ही सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में एक भी घोटाला नहीं हुआ। 10 साल तक कांग्रेस को भ्रष्टाचार करने का कोई मौका नहीं मिला। कांग्रेस पार्टी परिवारवाद की जननी है, इन्होंने देशहित की जगह परिवारहित को हमेशा ऊपर ऱखा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी परिवारवाद के ब्रांड एंबेसडर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *