ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री की वजह से बिगड़ा कांग्रेस सरकार का गणित : भाजपा

विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक बलबीर वर्मा ने कहा है कि प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार का गणित मुख्यमंत्री सुक्खू की वजह से बिगड़ा है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से उनका गणित उल्टा ही चल रहा है। पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने स्वयं ही मुख्यमंत्री पर अनगिनत आरोप लगाए और संगठन एवं सरकार के मध्य तालमेल का गणित उनको समझाया फिर राज्यसभा के चुनाव हुए जहां पर वह एक इंपोर्टेड कैंडिडेट लेकर आए उसके बाद जब मतदान हुआ तो कांग्रेस पार्टी 43 से 34 पहुंच गई और भाजपा 25 से 34 पहुंच गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री, मंत्री एवं कांग्रेस नेताओं की भाषा शैली ठीक नहीं है। कांग्रेस के नेता निरंतर भाजपा नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं। कभी नेताओं को काला नाग, भेड़ें बोल रहे हैं कभी 15 करोड़ के गलत आरोप कभी कूटने का आह्वान कर रहे हैं। वर्तमान राजनीतिक वातावरण तो कांग्रेस के नेताओं ने ही बिगाड़ा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं होनी चाहिए पर अगर पहला कांग्रेस करेगी तो भाजपा चुप नहीं रहेगी।

बलबीर वर्मा ने आगे कहा कि पूरे देश में विकास की एक ज्वाला उत्पन्न हुई है और प्रधानमंत्री पूरे देश में अनगिनत विकास कार्य कर रहे हैं। इससे साफ है कि तीसरी बारी भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *