ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टूट गए रिश्ते: अलग हुए स्वाति और मंत्री दयाशंकर सिंह, 22 साल बाद टूटा सात फेरों का बंधन

# 22 साल पहली की टूटी दोस्ती

यूपी: उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है | योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर और पूर्व में मंत्री रहीं स्वाति सिंह के वैवाहिक रिश्ते पर आज आधिकारिक तौर पर पूर्ण विराम लग गया। शादी के 22 साल के बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। लखनऊ की फैमिली कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए विवाह को समाप्त करने का फैसला सुनाया। बताते चलें कि स्वाति सिंह ने 30 दिसंबर 2022 को फैमिली कोर्ट में वाद दाखिल कर तलाक की अर्जी दी थी। दोनों की शादी 18 मई 2001 को हुई थी। बता दें की स्वाति सिंह ने इससे पहले साल 2012 में भी तलाक की अर्जी दी थी लेकिन कोर्ट में गैरहाजिर होने के कारण उनकी अर्जी को खारिज कर दिया गया था।

दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह के बीच हुआ तलाक। जागरण

दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह के बीच विवाद

गौरतलब है की वर्ष 2017 में ऐसी परिस्थितियां बनी कि स्वाति सिंह को राजनीति में कदम रखना पड़ा। मायावती पर एक विवादित बयान के बाद दयाशंकर सिंह विवादों के घेरे में आ गए। जिसके बाद दयाशंकर के परिवार पर भी टीका टिप्पणियों का दौर शुरू हो गया, तब स्वाति सिंह ने मोर्चा संभाला था। इसके बाद उन्हें सीधे बीजेपी महिला मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया गया, फिर विधायक बनीं और मंत्री पद पर भी काबिज रहीं।

Mahaveer Jayanti 2023 : सीएम योगी ने दी महावीर जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *