ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Mahaveer Jayanti 2023 : सीएम योगी ने दी महावीर जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महावीर जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

सोमवार को यहां जारी एक बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भगवान महावीर का सत्य एवं अहिंसा का सन्देश वर्तमान परिवेश में और भी अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही हम सब मानवता की सेवा कर सकते हैं।

Mahavir Jayanti 2023 Wishes: इन प्रेरणादायक संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों  को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं - Mahavir jayanti 2023 Wishes Images  Quotes Captions And Instagram Facebook ...

 

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भी दी शुभकामनाएं

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने  महावीर जयंती के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री मौर्य ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश हमें शांति और आत्मसंयम की सीख देता है। महावीर जयंती के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने भगवान महावीर से सभी के उत्तम स्वास्थ्य और प्रयासों में सफलता के लिए प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं. उन्होंने कामना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि का संचार करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *