• July 27, 2024

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोका दोहरा शतक, तोड़ा ईशान किशन और रोहित का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले 8वें बल्लेबाज बने

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले वनडे में शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने 87 गेंदों में शतक पूरा किया था, जिसके बाद उन्होंने 145 गेंदों में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। इसी के साथ वह वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने टीम के साथी ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर में लगातार तीन छक्के लगाते हुए दोहरा शतक पूरा किया। गिल 149 गेंद में 208 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अपनी पारी में उन्होंने 19 चौके और 9 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.60 रहा।

एक वनडे में 200 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा (3 बार), वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, ईशान किशन दोहरा शतक जड़ चुके हैं। इस बीच वह दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। गिल ने 23 साल, 132 दिन में ये कारनामा किया, जबकि ईशान ने 24 साल, 145 दिन और रोहित ने 26 साल, 186 दिन में ये कारनामा किया था।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *