ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रोजगार मेला : BTech , MCA कर रहे फिटर की नौकरी के लिए माथापच्ची, सैलरी सिर्फ 12-15 हजार रुपये

एमसीए, बीटेक और बीसीए पास अभ्यर्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। फिटर पद की नौकरी के लिए 10वीं पास और आईटीआई की योग्यता मांगी जाती है। लखनऊ अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में सोमवार को रोजगार मेले में ऐसी डिग्री और डिप्लोमा वाले तमाम अभ्यर्थी पहुंचे। महज 12 से 15 हजार रुपये प्रति माह के पैकेज पर अभ्यर्थियों ने कम्पनी के साथ काम का अनुबंध स्वीकार किया। व्यावसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिये।

रजिस्ट्रेशन) दिल्ली रोजगार मेला 2022 | ऑनलाइन आवेदन दिल्ली जॉब फेयर

मेले में 4743 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, कौशल विकास विभाग के मंत्री ने दिये नियुक्ति पत्र, 12 से 15 हजार की नौकरी के लिए डिग्री धारक भी कतार में लगे।

इस तरह के पूछे प्रश्न
मिनी कम्प्यूटर, साफ्टवेयर व हार्ड वेयर क्या है? एमएस ऑफिस, फोटोशॉप व कम्प्यूटर कितने प्रकार हैं? कम्प्यूटर आधारित यह प्रश्न सोमवार को अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में अभ्यर्थियों से पूछे गए।

राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले में कौशल विकास मंत्री कपिलदेव शामिल हुए।

सात लाख से अधिक को मिला रोजगार
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने पांच साल में 7 लाख 50 हजार युवाओं को रोजगार दिया। एक साल में 1250 से अधिक रोजगार मेले में 1 लाख 20 हजार को रोजगार मिला।

10 हजार लड़कियों को आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण
कौशल विकास मिशन पायलट प्रोजेक्ट के तहत10 हजार लड़कियों को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंत्री कपिलेदेव अग्रवाल ने महिला आईटीआई से शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *