ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Romance on Road: लखनऊ में बीच सड़क स्कूटी सवार युवक-युवती कर रहे थे रोमांस, पुलिस ने युवक को पकड़ा

 लखनऊ के हजरतगंज में स्कूटी सवार युवक-युवती के आल‍िंगन करने का वीड‍ियो इंटरनेट मीड‍िया पर वायरल होने के बाद पुल‍िस ने कार्रवाई करते हुए स्‍कूटी का चालान कर द‍िया है।  लखनऊ पुल‍िस ने ट्वीट कर बताया क‍ि स्‍कूटी चला रहे विक्की के ख‍िलाफ वैधान‍िक कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवार रात को वीड‍ियो इंटरनेट मीड‍िया पर हुआ था वायरल

तहजीब के शहर में मंगलवार देर रात स्कूटी सवार युवक-युवती ने हजरतगंज की गंजिंग में खूब बेशर्मी की। युवक-युवती को स्कूटी पर बैठाकर खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहा था। दोनों आलिंगन कर रहे थे। यह वीडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर ग्रुपों और ट्विटर पर प्रसारित हो गया। लोगों ने खूब कमेंट भी किए।

यातायात माह में प्रेमी जोड़े ने उड़ाई न‍ियमों की धज्‍ज‍ियां

सरे शाम युवक-युवती यातायात माह में वाहन चलाते हुए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए हजरतगंज में गाड़ी चलाते रहे पर पुलिस कर्मी उन्हें रोककर चालान नहीं कर सके। जब यह वीडियो ट्विटर पर प्रसारित हुए तो यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से ट्रैफिक पुलिस और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *