ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

माफियाओं पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- प्रदेश में अपराधियों की पैंट गीली होते देख रही जनता

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरक्षनगरी में अंतरराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको के फ्रेंचाइजी प्लांट का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पेप्सिको का प्लांट लगने से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा, इसके अलावा कइयों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। गोरखपुर में इतने प्लांट लग रहे हैं कि अब युवाओं को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराध कम हो गए हैं। यहां पुलिस का राज चल रहा है, वहीं कानून के डर से अपराधियों की पैंट गीली हो जा रही है।

मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुआ कहा कि हाल ही में रामनवमी के अवसर पर कई प्रदेशों में दंगे हुए लेकिन भगवान राम की जन्मस्थली वाले प्रदेश में शांति से पर्व मना। अयोध्या में 35 लाख श्रद्धालु आए। छह साल पहले दंगे होते थे लेकिन आज प्रदेश बदल चुका है। एक हजार 71 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित हो रहे इस प्लांट का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि इस प्लांट के लगने से किसानों की आमंदनी कई गुना बढ़ेगी। केवल गेहूं चावल पैदा करने से आमदनी नहीं बढ़ती। किसान को पैकेजिंग, निर्यात आदि से भी जोड़ना होगा।

छह वर्षों में बदल गई गोरखपुर की छवि..

सीएम ने कहा कि आम समाज को जागरूक करने में प्रबुद्धजनों की बड़ी भूमिका होती है। आज यूपी और गोरखपुर विकास व सुशासन के जिस नए प्रतिमान को स्थापित कर रहा है, उसमें प्रबुद्धजनों की बड़ी भूमिका है। इसी का परिणाम है कि देश में यूपी और गोरखपुर की छवि बदली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *