ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

योगी जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई’ तख्ती लिए थाने पहुंच गया युवक

अब भई बड़े बड़े अपराधी भले बेखौफ हो लेकिन इन छोटे-मोटे लुटेरों,चोरों और बदमाशों में गजब का खौफ है. तभी तो ये लुटेरा भी पुलिस के सामने यूं सरेंडर करने पहुंच गया. गजब भी फिल्मी टाइप मामला है. वो करन अजुर्न का वो गाना याद है ना मुझको राणा जी माफ करना गलती मारे से हो गई,,ठीक वहीं स्टाइल में बदमाश भी कहता है. मुझको योगी जी माफ करना गलती म्हारे से हो गई. अपराधियों पर पुलिस का खौफ किस तरह भारी पड़ रहा है, इसका दृश्य बुधवार को मंसूरपुर थाने में देखने को मिला। अपराध से तौबा कर क्षमा मांगते हुए बदमाश हाथों में तख्ती लेकर पहुंच गया। आरोपित ने तख्ती पर लिख रखा था, योगी जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई। बदमाश ने प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

मंसूरपुर थाने पर आत्मसमर्पण करने पहुंचा बदमाश अंकुर। सौ. पुलिस

बदमाश के दो साथियों को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि मंगलवार को दो बदमाशों को पकड़कर लूटी गई बाइक बरामद की गई थी। आरोपितों का एक साथी फरार हो गया था, जो बुधवार सुबह हाथ में तख्ती लेकर अपराध से तौबा करते हुए थाने आया। साथ में उसके स्वजन भी थे।

आत्मसमर्पण करने वाला अपराधी अंकुर उर्फ राजा निवासी गांव गोयला थाना शाहपुर ने अपने दो अन्य साथियों अजय पुत्र सुभाष निवासी करड़ी थाना छपरौली जनपद बागपत और वंश छोकर पुत्र ओमवीर सिंह निवासी नंगली साधारण थाना दौराला मेरठ के साथ मिलकर थाना मंसूरपुर क्षेत्र और थाना रतनपुरी क्षेत्र में बाइक लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। अंकुर को मुठभेड़ का डर सता रहा था। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *