ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

CM ने काल भैरव में की आरती, हड़ताल के चलते मंदिर की लाइट कटी थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च को वाराणसी दौरे पर आएंगे। इस दौरान पीएम 1450 करोड़ रुपए की 25 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को सीएम योगी वाराणसी पहुंचे। यहां सीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। कहा, ”इसमें किसी भी प्रकार की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

CM ने शुक्रवार को कचहरी स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया था। इसके बाद शनिवार सुबह 5 बजे सीएम ने बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे। यहां सीएम ने काल भैरव की आरती उतारी। करीब 10 मिनट तक मंदिर में रुके। इस दौरान बिजली कर्मियों की हड़ताल की वजह से मंदिर की लाइट कटी थी।

मुख्यमंत्री ने किया काशी विश्वनाथ का अभिषेक; सुबह 5 बजे से काल भैरव में कटी है लाइट | The Chief Minister who came to Varanasi visited Kashi Vishwanath; There was darkness in

इसके बाद यहां से सीएम श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर गए। यहां CM ने बाबा विश्वनाथ का दूध और गंगा जल से अभिषेक किया। फिर पुलिस लाइन से राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *