ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंगाल में आज भी जारी रहेगा गर्मी का सितम

 पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में आज शुक्रवार को भी गर्मी का सितम जारी रहने वाला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश देर शाम तक हो सकती है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्मी बरकरार रहेगी। दक्षिण बंगाल में तापमान 29 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है जबकि उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में सामान्य मौसम रहने वाला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *