ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जरानवाला हिंसा में 29 गिरफ्तार, मुकदमे में 34 नामजद, 600 अज्ञात व्यक्ति

फैसलाबाद के औद्योगिक जिला के जरानवाला शहर में बुधवार को हुई हिंसा पर दर्ज मुकदमे में स्थानीय पुलिस ने पाकिस्तान दंड संहिता की 18 धाराओं और आतंकवाद विरोधी अधिनियम की धारा सात के तहत 34 लोगों को नामजद और 600 अज्ञात को नामित किया है। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इस हिंसा पर 29 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। यह हिंसा मौलवियों के उकसाने पर भड़की। ईश निंदा के आरोपों के तहत ईसाई समुदाय पर हमला करने के लिए मस्जिदों से घोषणा की गई। इसके बाद जरनवाला में भीड़ ने कई चर्चों में तोड़फोड़ की और कई घरों में आग लगा दी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *