ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गौतम गंभीर ने T20I में बतौर ओपनर इस नई जोड़ी को परमानेंट बनाने की दी सलाह, नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि टी20 आई में ईशान किशन और पृथ्वी शॉ भारतीय टीम के परमानेंट ओपनर्स होने चाहिए। दाएं हाथ के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। वह काफी लंबे समय बाद टीम में वापसी करने में कामयाब हुए हैं। भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 मैच खेलने वाले पृथ्वी शॉ को जुलाई 2021 के बाद से नेशनल टीम से खेलने का मौका नहीं मिला है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन और फिर रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक जड़ने के बाद उन्हें टी20 टीम में जगह मिली।

गौतम गंभीर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से कहा है कि शॉ के साथ बने रहें और उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके दें। गंभीर का मानना है कि शॉ ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजों पर अटैक कर सकते हैं और मैच विनर हो सकते हैं।

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ”उसे बाहर नहीं होना चाहिए, क्योंकि जब भी उस मौका मिला है। उसने भारत को उस तरह की धमाकेदार शुरुआत दी है। वह, ईशान किशन और सूर्यकुमार उस टेम्पलेट में फिट बैठते हैं, जिसकी बात भारत करता रहा है। अब जब शॉ को चुना है तो उसके साथ बने रहें।”

उन्होंने आगे कहा, ”हर सीरीज के साथ उसे जज मत करो। वह युवा है। वह विस्फोटक है और वह मैच विनर है। इसलिए उसे प्लेइंग इलेवन में चुनो और ज्यादा मौके दो। शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे पर ध्यान देना चाहिए। पृथ्वी शॉ और ईशान किशन को टी20 में परमानेंट ओपनर्स होने चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *