ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कालीचरण डिग्री कॉलेज परिसर में सीएम योगी ने किया लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण किया |सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में स्थित कालीचरण डिग्री कॉलेज परिसर में प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर सीएम योगी ने टंडन जी से जुड़े संस्मरणों को सभी के साथ साझा किया। सीएम योगी ने कहा कि एक आम कार्यकर्ता के रूप में भाजपा से अपने काम की शुरुआत करने वाले लालजी टंडन ने लम्बा सफर तय किया।

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने टण्डन की मूर्ति का अनावरण किया - India Ground Report

सीएम योगी ने कहा कि कालीचरण डिग्री कॉलेज आजादी के दौर का साक्षी रहा है। यहां से पढ़ने वाली कई विभूतियों ने देश की आजादी में बड़ा योगदान दिया है। सीएम ने कहा कि लालजी टंडन की कर्मस्थली लखनऊ में इस कॉलेज से उन्हें विशेष लगाव रहा। उन्होंने कहा कि कॉलेज में टंडन जी के प्रयासों से कई कार्य हुए हैं और लालजी टंडन फाउंडेशन की तरफ से लगी पूर्व राज्यपाल की प्रतिमा का अनावरण कर मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में जर्जर स्कूल और कॉलेजों के लिए हमारी सरकार ने कई प्रावधान नियमों के अनुरूप बनाये हैं। सीएम योगी ने कार्क्रम के आयोजन के लिए स्वर्गीय लालजी टंडन के पुत्र आशुतोष टंडन और लालजी टंडन फाउंडेशन को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री आशुतोष टण्डन, समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

Karnataka Elections: BJP को झटका ! पूर्व डिप्टी CM ने दिया इस्तीफा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *