ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आगामी चुनावों में मजबूत रणनीति के साथ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : प्रकाश जोशी

नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रहे प्रकाश जोशी ने कहा कि चुनाव में मिली हार को वह सहर्ष स्वीकार करते हैं। जनता से मिले प्यार के लिये वे आभार व्यक्त करते हैं।

प्रकाश जोशी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि उनकी हार के पीछे जो भी कारण रहे हों, उन कारणों को वे जनता के बीच जाकर ढूंढने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस मजबूत रणनीति बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

इस अवसर पर हल्द्वानी विद्यायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड में चुनाव पहले चरण में सम्पन्न हुए इसका नुकसान भी कांग्रेस को हुआ है। उनका कहना था कि चुनाव पहले चरण में न हुए होते तो निश्चित रूप में कांग्रेस के प्रत्याशी विजय होते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *