ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नहीं थम रहा जोहिला वाटर फाल में मौतों का सिलसिला, फिर एक युवक की मौत

जिले के मानपुर क्षेत्र अंतर्गत जोहिला फॉल में पिकनिक मनाने गए एक युवक की दुखद मौत हो गई है। युवक बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरईकापा निवासी प्रशांत साहू पिता लखन साहू उम्र 22 वर्ष बताया गया है। जोकि अपने टिकुरी टोला बुढ़ार निवासी दो साथियों के साथ जोहिला फाल में पिकनिक मनाने पहुंचा था, जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना रविवार की है ।

दरअसल, छुट्टी होने की वजह से जोहिला फॉल में सैकड़ों लोग पिकनिक मनाने और नहाने पहुंचे हुए थे। जिसमें कि प्रशांत साहू भी अपने दो साथियों के साथ यहां पहुंचाा था। जब प्रशांत डूब रहा था, तब भीड़ के चलते पहले तो कुछ देर उसके साथी समझ ही पाए कि उसके साथ हो क्या रहा है, लेकिन जब प्रशांत का कहीं पता नहीं चला तब जाकर उन्हें आशंका हुई कि कहीं प्रशांत पानी में तो नहीं डूब गया, फिर एक स्थानीय युवक के द्वारा पानी के अंदर घुसकर पता लगाया और तभी यह जानकारी सामने आ सकी कि प्रशांत गहरे पानी में डूबा हुआ था ।

इसके बाद स्थानीय युवक की मदद से प्रशांत साहू को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद मित्रगण इसे मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां कोई रिस्पांस न मिलने पर उसके साथी उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *