ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, जांच शुरु

राजगढ़,15 जून (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में कांचरी-बापची रोड़ के किनारे बैठे 38 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, बेसुध हालत में परिचित उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती शाम ग्राम कांचरी-बापची रोड़ के किनारे बैठे 38 वर्षीय बालूसिंह पुत्र फूलसिंह सौंधिया निवासी मालरियाखेड़ी थाना सुठालिया ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, गंभीर हालत में गांव का व्यक्ति उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने किन हालातों के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *