October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोडरमा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से रविवार को कोडरमा के युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कोडरमा दूधीमाटी निवासी अमित कुमार (42) क्षिप्रा एक्सप्रेस 22912 से कोलकाता से कोडरमा आ रहा था। गाड़ी के एसी कोच से उतरने के दौरान फिसलकर प्लेटफार्म के नीचे गिर जाने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई सुमित कुमार ने आकर शिनाख्त की, जिसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.