ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, अफगानिस्तान करेंगी पहले बल्लेबाजी

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का 13वां मुकाबले रविवार को गत चैंपियन इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच है। मुकाबले में इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं अफगानिस्तान की टीम में एक बदलाव हुआ है। नजीब जादरान की जगह इकराम अलीखिल को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है।

इंग्लैंड- जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली।

अफगानिस्तान – रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारुखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *