ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन में अनियमितता की जांच करेंगे संयुक्त सचिव

रांची, 18 जून  महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन में अनियमितता की जांच पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त सचिव अरुण कुमार करेंगे। अरुण कुमार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है, जो आयोजन से जुड़ी फाइल और किये गये भुगतानों की समीक्षा करेगी। कमेटी को 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने निर्देश दिया गया है। चार सदस्यीय कमेटी में संयुक्त सचिव अरुण कुमार के अलावा विभाग के उपसचिव विमलानंद मिश्रा, अवर सचिव राजेश कुमार व प्रशाखा पदाधिकारी तसनीम जेया शामिल हैं।

राजधानी रांची में बीते साल 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ था। इस चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन में विभिन्न मदों में अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया। ई-रिक्शा में डीजल भराने व डीजल पर जीएसटी वसूलने, टेंडर में पक्षपात, डिनर के एवज में ज्यादा भुगतान किये जाने समेत कई मामलों की खबरें प्रकाशित हुईं, जिसके बाद खेल मंत्री हफीजुल अंसारी ने जांच का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *