ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ड्रग तस्कर नाजिया खातून मोइराबारी से गिरफ्तार

मोरीगांव (असम), 13 जुलाई । मोइराबाड़ी गांव के कुख्यात ड्रग माफिया सिराजुल इस्लाम की तलाश में मोइराबाड़ी पुलिस की एक टीम ने उसके घर पर छापा मारा। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पुलिस सिराजुल इस्लाम के घर पहुंची लेकिन सिराजुल भाग गया। पुलिस ने सिराजुल के साथ सहयोग कर रही महिला ड्रग तस्कर नाजिमा खातून को हेरोइन से भरे नौ कंटेनरों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इसी बीच पुलिस छापेमारी को करीब से देख रही जयतुन निसा नामक एक बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई। बाद में लोगों की मदद से पुलिस तुरंत वृद्धा को मोइराबाड़ी मेडिकल सेंटर लेकर गई लेकिन उसकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत की असल वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *