ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जामताड़ा में सड़क हादसे में महिला की मौत, शव रखकर यातायात रोका

नारायणपुर-गिरीडीह मुख्य मार्ग पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणीडीह गांव के पास शनिवार को छठ का सामान खरीदने जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई।

बताया जाता है कि जामताड़ा जिला के दक्षिणीडीह के निवासी शिवासी देवी (45) दामाद के साथ बाइक से छठ का सामान खरीदने के लिए मुरलीपहाड़ी मोड़ जा रही थी। इसी बीच दक्षिणीडीह गांव के पास गिरिडीह की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला सड़क पर नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नारायणपुर-गिरीडीह मुख्य सड़क पर महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी, नारायणपुर बीडीओ मुरली यादव, थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। बीडीओ ने ग्रामीणों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सुविधाएं और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *