ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तालाब में डूबने से महिला की मौत

कोडरमा थाना अंतर्गत थाना के पीछे राजा तालाब में गुरुवार की सुबह तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रूबी देवी (47 ) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महिला की पैर फिसल कर तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पहुंचकर शव को बाहर निकाला। इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *