ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पौध आधारित भोजन स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए बेहतर : अभिषेक दुबे

मनोहर मैमोरियल शिक्षण महाविद्यालय में एनएसएस व ईएसडीसी यूनिट तथा वीगन आउटरीच नामक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में ‘फूड-प्लैनेट-हेल्थ’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में वीगन आउटरीच संस्था से अभिषेक दुबे ने बतौर मुख्य वक्ता भाग लिया और इन विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वेबिनार में लगभग 50 से अधिक विद्यार्थियों और फैकल्टी ने भी प्रतिभाग किया।

वेबिनार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अभिषेक दुबे ने विस्तार से भोजन का पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य व प्राणियों पर पड़ने वाले प्रभाव पर प्रकाश डाला और बताया कि पौध आधारित भोजन से अपनी आवश्यकता के सारे पोषक पदार्थ प्राप्त करके ज्यादा स्वस्थ रहा जा सकता है। साथ ही जलवायु परिवर्तन, प्रजातियों के विलुप्तीकरण, जंगलों की कटाई, भुखमरी आदि समस्याओं को कम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, बढ़ती संख्या में लोग पौधे-आधारित आहार की ओर स्थानांतरित हो गए हैं । अधिकतर पौधे-आधारित आहार में साबुत अनाज, फलियां, फल, सब्जियां, नट्स और बीजों से बने खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि पोषण संबंधी लाभों के साथ पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थों से भरा आहार पर्यावरण में सुधार के अलावा और भी बहुत कुछ कर सकता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार के सकारात्मक लाभ भी प्रदान करता है।

कॉलेज की एनएसएस यूनिट इंचार्ज डॉ. कमला जोशी व ईएसडीसी क्लब इंचार्ज सुनीता रानी ने वेबिनार से जुड़े सभी अतिथियों व विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो गए हैं, जबकि पहला सुख निरोगी काया कहा गया है। यदि समय रहते लोगों ने अपनी दिनचर्या में परिवर्तन नहीं किया तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। आज नई-नई बीमारियां इसका उदाहरण हैं। कॉलेज प्राचार्या डॉ. जनक रानी ने वेबिनार के सफल आयोजन पर कॉलेज की टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *