ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्र सरकार जब मन हो तब चुनाव कराए, हम तैयार: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व सर शिवसागर रामगुलाम  की जयंती पर  उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर  पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र  जितना जल्दी चुनाव करा दें उतना अच्छा है, हमलोग तो इंतजार कर रहे हैं। हमलोग हर समय चुनाव के लिए तैयार हैं।

चुनाव आयोग में नियुक्ति को लेकर जो बिल आ रहा है उसमें चीफ जस्टिस को हटाने की बात हो रही है और केंद्र का एक मंत्री रहेगा इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सारी बात आएगी तो उसमें हर कोई अपनी बात रखेगा। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

जदयू और राजद का गठबंधन तेल और पानी के समान है आप लोग कभी नहीं मिल सकते हैं इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो ऐसा कहते हैं उन्हें बता दीजिए कि यहां कितना विकास हुआ है। गांधी मैदान में बापू की कितनी अच्छी मूर्ति बनी है। स्व शिव सागर रामगुलाम की मूर्ति बनी है, इनके लड़के भी यहां आए थे। पूरे बिहार का विकास देखिए । बिहार में कितनी अच्छी सड़कें बन गई हैं, पुल बना है। लोगों के हर घर तक नल का जल पहुंच गया। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है और इसका संचालन बेहतर ढंग से हो रहा है।

सीएम ने कहा कि गरीब राज्य रहते हुए हमलोगों ने मेहनत करके बिहार में विकास का काम किया है । बिहार के बारे में आज कुछ लोग उल्टा-सीधा बोलते हैं। हमलोग एक साथ हैं तो कुछ लोगों को बेचैनी हो रही है। हमलोग एक-एक चीज पर योजना बनाते हैं और फिर उस पर विकास का काम होता है। हर चीज का मेंटेनेंस समय पर होना चाहिए। आपलोगों की मजबूरी है । जितना काम हमलोग करते हैं उतना आपलोग प्रचार नहीं करते हैं। जब आपलोगों को मौजूदा केंद्र की सरकार से मुक्ति मिलेगी तो आपलोग आजाद होकर अपने मन का लिखिएगा। जो अच्छा लगेगा वो बोलिएगा। हम आपलोगों के पक्ष में हैं। यह आपलोगों का अधिकार है। जैसे लोगों को राजनीति करने का अधिकार है वैसे ही जितने पत्रकार हैं उनको भी अधिकार है जो देखते हैं, उसको लिखने-बोलने का । उनको अपनी बात रखने का अधिकार है। उनलोगों ने सबलोगों को नियंत्रित कर लिया है। जब हम कॉलेज में पढ़ते थे उसी समय से आपलोगों से मेरा पुराना रिश्ता है। मुंबई में ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन की जो बैठक हुई उसमें 2500 से ज्यादा पत्रकार थे। जब हमने अपनी बात कही तो सारे लोग ताली बजाने लगे और पत्रकार खुश हो रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी के लोग ‘इंडिया’ गठबंधन को कोई चुनौती नहीं मानते हैं, पत्रकारों के इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता के सेवक हैं। हम किसी को चुनौती नहीं देते हैं। हम जनता के बीच में सारी बात कहते हैं। जो अच्छा काम नहीं करेगा लोग उसके बारे में फैसला लेंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन पूरी तरह एकजुट हैं। कोई दिक्कत नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *