ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मनी लांड्रिंग मामले में राहत नहीं मिलने पर हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के समन को चुनौती देने वाली हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट जाने को कहा। कोर्ट के रुख को देखते हुए सोरेन ने याचिका वापस ले ली।

ईडी ने सोरेन को 14 अगस्त और 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। अब उन्होंने ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सोरेन को एक भूमि घोटाले के मामले में समन जारी किये गए थे। सोरेन के खिलाफ झारखंड में माइनिंग लीज मामले की भी जांच चल रही है। हालांकि, इस मामले में सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *