ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बांदीपोरा की दृष्टिबाधित साहिबा ने 10वीं की परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

बांदीपोरा, 16 जून (हि.स.)। बांदीपोरा जिले के अजस गांव की 15 वर्षीय लड़की साहिबा जो कि 90 प्रतिषत दृष्टिबाधित होने के बावजूद हाल ही में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उसने 500 में से 409 अंक प्राप्त किए हैं। साहिबा की कहानी दृढ़ता और दृढ़ संकल्प की कहानी है, जिसने अपने परिवार, शिक्षकों और एक एनजीओ के सहयोग से चुनौतियों का सामना किया। मीडिया से बात करते हुए, साहिबा ने कहा, मेरी स्कूली शिक्षा अजस के सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल में हुई। उन्होंने अपने परिवार, शिक्षकों और विशेष रूप से नाजिया हुर्रा से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। साहिबा एक ऐसा करियर बनाना चाहती है जो दृष्टिबाधित लोगों को सशक्त बनाए। साहिबा की मां अर्शिदा बेगम अपनी बेटी की उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। वह अपनी पढ़ाई के दौरान साहिबा को आने वाली कठिनाइयों को स्वीकार करती हैं, लेकिन अपने चचेरे भाई उमर और पड़ोसी फिरदौस अहमद से मिले अटूट समर्थन के बारे में भी बताती है। अर्शीदा बेगम ने साहिबा के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर शिक्षा की आशा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *