Viral video : मुर्गे के लालच में तेंदुए के पिजड़े में उतरा युवक, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएंगी रूह, देखें वीडियो
बुलंदशहर : यूपी के जनपद बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ हैं। जिसे देखकर किसी की भी रूह काँप जाएंगी। बुलंदशहर में थाना औरंगाबाद क्षेत्र के बिसुन्दरा गांव तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की तरफ से पंजरा लगाया गया था। इसके लिए पिंजरे में एक मुर्गे को रखा गया था। पिंजरे में मुर्गे को देख एक ग्रामीण युवक ने उसे पकड़ने के पिंजरें में गया और वहीं फंसकर रह गया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़े :- Shocking : टूंडला में सगे भाई – बहन ने रचाई शादी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान ?
दरअसल, इन दिनों बिसुन्दरा गांव में तेंदुए के पंजे के निशान देखे जाने के बाद वन विभाग ने तेंदुएं को पकड़ने के लिए एक पिंजड़ा लगाया था। जिसमें तेंदुएं को फंसाने के लिए एक मुर्गे को भी रखा गया था। लेकिन मुर्गे के लालच में तेंदुआ तो नहीं पर एक युवक आ फंसा। बताया जा रहा है कि ग्रामीण ने पिंजरे में जिंदा मुर्गे को देखकर उसे लालच आ गया। जैसे ही वह उसे पकड़ने के लिए पिंजरे में घुसा तो वह बंद हो गया। जिसकी वजह से युवक को पूरी रात उस पिंजड़े के अंदर ही बितानी पड़ी।
#Bulandshahr तेंदुए को पकड़ने के लिए लगे पिंजरे में ग्रामीण फंसा,
पिंजरे में #तेंदुए को फंसाने के लिए जिंदा मुर्गा रखा थामुर्गे के लालच में पहुंचा ग्रामीण पिंजरे में फंस गया
ग्रामीणों ने मुर्गा चोर का वीडियो बनाकर किया वायरल#viralvideo @bulandshahrpol @UPGovt @UpPolicemitra pic.twitter.com/cCsCChAPwu— अटल टीवी /Atal Tv (@AtalTv_UP) February 24, 2023
