ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अवधेश नारायण ने संभाला बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति का पद

भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति का पद शुक्रवार को संभाल लिया। तत्कालीन सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी से विजयी होने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी कारण अब कार्यकारी सभापति के रूप में अवधेश नारायण सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल 75 वर्षीय अवधेश नारायण सिंह लंबा राजनितिक अनुभव रखते हैं। पिछले चार दशकों से ज्यादा समय में वे राजनीति में सक्रिय हैं। अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक क्षेत्र से विधान पार्षद हैं। वह पूर्व में भी विधान परिषद के सभापति की जिम्मेदारी संभाल चुके है। अवधेश नारायण सिंह तीन बार के एमएलसी हैं। वे नीतीश सरकार में अप्रैल 2008 से नवंबर 2010 तक श्रम संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं।

इस मौके पर विधान परिषद के पूर्व सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्य विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव सहित उनके परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *