ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजभवन में राज्यपाल ने छात्रों के साथ मनाया योग दिवस

कोलकाता, 21 जून । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने शुक्रवार को अंतरारष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन में स्कूली छात्रों और कई अधिकारियों के साथ योग सत्र में भाग लिया। विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के परिसर में भी योग सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने भाग लिया। पश्चिम बंगाल के कई शैक्षणिक संस्थानों में अतंरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती में रंगमंच विभाग के नाट्यघर में आयोजित एक कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों ने योग किया।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर के कई छात्रों और शिक्षकों ने टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स जिमखाना में योग सत्र में भाग लिया। सॉल्ट लेक स्थित राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

जादवपुर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने भी इस अवसर पर अपने परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *