ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उपराष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ पहली बार आज पहुंच रहे हैं झारखंड

उपराष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ आज (रविवार) पहली बार झारखंड आ रहे हैं। राज्य के दो जिलों जमशेदपुर और धनबाद में उनके कार्यक्रम हैं। वो जमशेदपुर के एक्सएलआरआई और धनबाद के आईआईटी-आईएसएम के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति धनखड़ पहले जमशेदपुर पहुंचेंगे। वो वहां एक्सएलआरआई के प्लेटिनम जुबिली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद वह धनबाद जाएंगे। वो वहां आईआईटी-आईएसएम के 43वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे। उप राष्ट्रपति दोपहर 1:30 बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर रवाना होंगे।

इस दौरान उनके साथ झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, टाटा स्टील लिमिटेड के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआई के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज फर्नांडिस भी रहेंगे। सोनारी एयरपोर्ट से वो 3ः50 बजे धनबाद के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *